युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

प्रेमिका के बुलाने पर छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर से कामडारा मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने पिटाई कर दी
प्रेमिका के बुलाने पर छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर से कामडारा मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने पिटाई कर दी. समय रहते तत्काल कामडारा पुलिस उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर अपने कब्जे में कर ली. नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी. यह घटना चंदाटोली बाजार टाड़ में की है. हालांकि घटना को लेकर किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गयी है. शनिवार को पुलिस ने प्रेमी फगुआ के परिजनों को थाना बुलाकर उसे सौंप दिया. पूरा मामला यह है कि जशपुर जिला के गिरला गांव का फगुवा राम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब के जालंधर में रहकर मजदूरी करता है. वहीं बसिया प्रखंड के एक गांव की युवती भी अपने दीदी जीजा के साथ रहती थी. इसी क्रम में दोनों की दोस्ती हो गयी. करीब दो तीन वर्षों से दोनों की बाते फोन पर हो रही थी. पंजाब से युवती अपने घर लौट गयी. इसके बाद भी फोन व फेसबुक पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा. इधर फगुआ भी काफी दिन के बाद अपने गांव गिरला लौटा तो युवती उसे मिलने चंदाटोली बाजार बुलायी. फगुआ युवती के बुलाये स्थान पर पहुंचा तो देखा कि युवती एक बच्चा को लेकर आयी है. तब उसे पता चला कि वह तो कुंवारी बता उससे शादी करने की बात कही थी. इसपर आवेश में आकर बाजार से फगुआ सिंदूर खरीद कर प्रेमिका की मांग में डाल दी. परंतु युवती ने अपने प्रेमी फगुवा को पहचानने से इंकार कर दी. इसके बाद मामला बिगड़ गया और कोई मानसिक संतुलन खराब तो बच्चा चोर की अफवाह के बाद फगुआ की जमकर धुनाई हो गयी. पुलिस को घटना की सूचना मिली. तत्काल गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंच फगुवा को अपने कस्टडी में थाना ले आयी और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गयी तो पता चला कि पंजाब जाने के लिए रेल टिकट निकालने फगुवा अपने घर से निकला था और बिना बताये कामडारा पहुंच गया. फगुआ ने बताया कि वह 18 वर्ष से पंजाब में रहता है. वह विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं. सब कुछ जानते हुए भी युवती शादी करने की बात करती थी और उसी के बुलाने पर मैं यहां आया था. लेकिन मैं सिंदूर डाल कर गलती कर दी और पिटा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




