ePaper

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन तैयार: उपायुक्त

Updated at : 12 Mar 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन तैयार: उपायुक्त

सिमडेगा : जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. चुनाव की तैयारी जोरों पर है. चुनाव के दौरान संभावित किसी भी प्रकार की घटना से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है. ये बातें उपायुक्त विप्रा भाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. चुनाव की तैयारी जोरों पर है. चुनाव के दौरान संभावित किसी भी प्रकार की घटना से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है. ये बातें उपायुक्त विप्रा भाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. आदर्श आचार संहिता को भी शत-प्रतिशत लागू कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध है.

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को अधिसूचना निर्गत किया जायेगा. नामांकन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल होगी. स्क्रूटनी 20 अप्रैल को होगा तथा 22 अप्रैल को नाम वापस लिया जा सकेगा. वहीं छह मई को मतदान होगा. उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 405907 मतदाता हैं.
विधान सभावार आंकड़े के मुताबिक, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में पालकोट को छोड़ कर 160885, कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में 188245 एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 56777 मतदाता हैं. जिले में 853 सेवा मतदाता भी हैं, जिसमें सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के 541 एवं कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के 312 मतदाता शामिल हैं. जिले में कुल 586 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
विधानसभा सभावार आंकड़े के मुताबिक, पालकोट को छोड़ कर सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के 227, कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र के 270 एवं तोरपा विधान सभा क्षेत्र के 89 मतदान केंद्र शामिल हैं. वहीं प्रखंडवार आंकड़े के मुताबिक, पाकरटांड़ में 38, सिमडेगा में 100, केरसई में 36, कुरडेग में 53, कोलेबिरा में 69, जलडेगा में 62, बांसजोर में 25, ठेठइटांगर में 86, बोलबा में 28, बानो 89 मतदान केंद्र हैं. इस मौके पर एसपी संजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा कड़ी व्यवस्था होगी. नक्सली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकते हैं. मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी अनन्य मित्तल, एसडीओ जगबंधु महथा व डीपीआरओ एजाज हुसैन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola