पेड़ से टकरायी बाइक, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 2:19 AM
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के पुतरीटोली गांव में बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों में पुतरीटोली निवासी संजय झोरा, सुरेंद्र झोरा एवं रंगामाटी निवासी हेमंत केरकेट्टा शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद संजय झोरा को सदर हॉस्पिटल […]
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के पुतरीटोली गांव में बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गये. घायलों में पुतरीटोली निवासी संजय झोरा, सुरेंद्र झोरा एवं रंगामाटी निवासी हेमंत केरकेट्टा शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद संजय झोरा को सदर हॉस्पिटल सिमडेगा भेज दिया गया. बताया गया कि अघरमा पंचायत के रंगामाटी गांव से तीनों युवक बाइक (जेएच 20 सी-9839) से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे. पुतरीटोली के समीप तीखा मोड़ में बाइक पेड़ से टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










