सिमडेगा : विक्षिप्त युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की

रविकांत साहू, सिमडेगा बानो थाना क्षेत्र के सिकोरदा गड़ाटोली निवासी पतरस सुरीन के घर में घुस कर अज्ञात विक्षिप्त युवक ने खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग पांच बजे कहीं से एक अज्ञात युवक हाथ में दौली ले कर सिकोरदा गढ़ाटोली पहुंचा. उसने पहले […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
बानो थाना क्षेत्र के सिकोरदा गड़ाटोली निवासी पतरस सुरीन के घर में घुस कर अज्ञात विक्षिप्त युवक ने खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग पांच बजे कहीं से एक अज्ञात युवक हाथ में दौली ले कर सिकोरदा गढ़ाटोली पहुंचा.
उसने पहले ग्रामीणों को दौड़ाया व मारने की कोशिश भी की. बाद में दौड़ते हुए युवक पतरस के घर में घुस कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. पतरस की पत्नी जसमती पास के चापाकल से पानी लाने गयी थी. ग्रामीणों के बार बार कहने के बाद भी उसे दरवाजा नहीं खोला. युवक ने घर के अंदर अपने को आग के हवाले कर दिया.
युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घर के अंदर का सामान भी जल कर नष्ट हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जॉन मुर्मू ने बताया घटना के संबंध में अन्य बिंदूओं पर भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










