सिमडेगा में धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

रविकांत साहू@सिमडेगा जलडेगा पुलिस ने जालसाजी कर पैसे की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि मुर्गीटोला थाना राजमहल जिला साहेबगंज निवासी मो. रइसुद्दीन शेख ओड़गा ओपी क्षेत्र में रह कर शौचालय निर्माण का काम करा रहा […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
जलडेगा पुलिस ने जालसाजी कर पैसे की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि मुर्गीटोला थाना राजमहल जिला साहेबगंज निवासी मो. रइसुद्दीन शेख ओड़गा ओपी क्षेत्र में रह कर शौचालय निर्माण का काम करा रहा था.
जिसके एवज में उन्हें एक लाख 50 हजार का चेक प्राप्त हुआ था. जिसे मो. हशतम शेख व मेसेर शेख ने चोरी कर ली तथा धोखाधड़ी से पैसा अपने खाते में स्थानांतरण करा लिया. इस संबंध में मो. रइसुद्दीन शेख ने ओड़गा ओपी में उक्त दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी मेसेर शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










