सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, RIMS रेफर

रविकांत साहू@सिमडेगा बानो थाना क्षेत्र के हुरपी के समीप सड़क दुर्घटना में राउरकेला निवासी युवती प्रेमिका कंडुलना की मौत हो गयी. घटना में युवती सोनली तोपनो (18 वर्ष) व युवक रिजिसन डांग (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार लगभग दस बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
बानो थाना क्षेत्र के हुरपी के समीप सड़क दुर्घटना में राउरकेला निवासी युवती प्रेमिका कंडुलना की मौत हो गयी. घटना में युवती सोनली तोपनो (18 वर्ष) व युवक रिजिसन डांग (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार लगभग दस बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रेमिका कंडुलना, सोनाली तोपनो व रिजिसन डांग हतनंदा मेहमानी में आये थे.
तीनों लोग स्कूटी पर सवार होकर मेहमानी से घर पानपोष राउरकेला जा रहे थे. इसी क्रम में हुरपी के समीप स्कूटी से नियंत्रण खो दिया. इससे स्कूटी डिवाडर को तोड़ते हुए डुमर पेंड़ से जा टकरायी. घटना में प्रेमिका कंडुलना पानी से भरे गढ़े में गिर गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी.
वहीं घटना में सोनाली व रिजिसन डांग को गंभीर चोटें आयी. घटना की जानकारी होने पर 108 के सुदामा व दिनेश ने मृतक व घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










