बस व टेंपो में भिड़ंत, तीन घायल

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के अलबर्ट एक्का स्टेडियम के निकट बस व टेंपों के भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे शालू नामक बस (जेएच 08सी 2662) सिमडेगा से कुरडेग की ओर जा रही थी. इसी क्रम में अलबर्ट एक्का स्टेडिम निकट कुरडेग मोड़ पर विपरित […]
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के अलबर्ट एक्का स्टेडियम के निकट बस व टेंपों के भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे शालू नामक बस (जेएच 08सी 2662) सिमडेगा से कुरडेग की ओर जा रही थी.
इसी क्रम में अलबर्ट एक्का स्टेडिम निकट कुरडेग मोड़ पर विपरित दिशा से आ रहे एक टेंपो( जेएच 20बी 2579) को अपने चपेट में ले लिया. परिणाम स्वरूप टेंपो में सवार गरजा निवासी हेलेना लकड़ा, पिथरा महकोटोली निवासी बेनेदिक लकड़ा एवं सामटोली निवासी एनेस्तासिया खेस घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




