केलाघाघ डैम से अज्ञात युवती का शव बरामद

सिमडेगा : केलाघाघ डैम से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. युवती का शव डैम से पाया गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुछ लोग डैम पर घूमने के लिये गये थे. इसी क्रम में एक युवती का शव पानी में देखा. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते […]
सिमडेगा : केलाघाघ डैम से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. युवती का शव डैम से पाया गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुछ लोग डैम पर घूमने के लिये गये थे. इसी क्रम में एक युवती का शव पानी में देखा. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव बरामदगी की सूचना पर डैम परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है. शव के निकट से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




