लापरवाही बरतने वाली सेविकाओं काे हटायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2018 3:28 AM
ठेठइटांगर : प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कर्मियों की बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उन्होंने कर्मियों को फटकार लगायी. श्री चौधरी ने कर्मियों से अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने को कहा. उपायुक्त ने सीडीपीओ को […]
ठेठइटांगर : प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कर्मियों की बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उन्होंने कर्मियों को फटकार लगायी. श्री चौधरी ने कर्मियों से अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने को कहा. उपायुक्त ने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जो भी आंगनबाड़ी बंद रहता है, वहां की सेविका को हटा कर नया बहाली करें. बारिश से पूर्व ही 14वें वित्त आयोग योजना के तहत आवश्यक स्थलों पर पीसीसी पथ निर्माण का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना को भी शीघ्र पूरा करने काे कहा. जिस गांव के लोग चुआं, नाला व नदी का पानी पीते हैं, वहां तत्काल चापानल खोदवाने काे कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










