शराब का अवैध धंधा बंद कराने की गुहार
Updated at : 10 Apr 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने जिला के दूरदराज से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. कोचेडेगा पंचायत के ग्रामीणों ने शराब का अवैध धंधा बंद कराने की गुहार लगायी. ग्रामीणों ने कहा कि बड़ों के साथ-साथ […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने जिला के दूरदराज से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. कोचेडेगा पंचायत के ग्रामीणों ने शराब का अवैध धंधा बंद कराने की गुहार लगायी. ग्रामीणों ने कहा कि बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी शराब का सेवन करने लगे हैं. उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक को मामले की जांच करते हुए शराब के अवैध धंधे को बंद कराने का निर्देश दिया. सिकरियाटांड़ तुमगाटोली निवासी रामजोप नायक ने उपायुक्त से कहा कि भवन निर्माण कार्य के दौरान गिर जाने के कारण मुझे गंभीर चोट लगी और हड्डी टूट गयी है. इलाज के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को अविलंब इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
गोतरा नयाटोली की मुनिया देवी ने एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की. उपायुक्त ने अंचलाधिकारी तथा अपर समाहर्ता को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. इसके अलावा कैरबेड़ा पतराटोली की सुकरी देवी व अन्य लोगों ने भी वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, राशन दुकान, खाद्य आपूर्ति, जमीन विवाद, शौचालय, रोजी रोजगार, वज्रपात, स्वास्थ्य अनुदान व नियोजन आदि मामलों से संबंधित समस्याएं रखीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




