समाज को बांटने का प्रयास कर रही है सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 9:25 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सोमवार को आदिवासी सेंगेल आंदोलन की सभा हुई. सभा में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मौके पर आदिवासी सेंगेल आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थियोडोर किड़ो मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है. सरना, […]
विज्ञापन
सिमडेगा : परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सोमवार को आदिवासी सेंगेल आंदोलन की सभा हुई. सभा में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मौके पर आदिवासी सेंगेल आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थियोडोर किड़ो मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है. सरना, ईसाई व आदिवासी के बीच फूट डालने के लिए धर्मांतरण कानून बनाया गया. वहीं आदिवासी-मूलवासी को आपस में लड़ाने के लिए कुरमी व तेली को आदिवासी बनाने का शिगूफा छोड़ा गया. उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियां आदिवासी-मूलवासी के अस्तित्व को ही समाप्त कर रख देगी. इससे संपूर्ण झारखंडी चिंतित हैं.
सेंगेल आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदेव उरांव ने कहा कि सरकार ने असंवैधानिक लैंड बैंक बना कर गैर मजरूआ जमीन, सरना, मसना, नदी, नाला व जंगल आदि को उसमें शामिल कर दिया है. साथ ही उक्त जमीन को पूंजीपतियों को देने का काम भी शुरू कर दिया है. वहीं बाघ, हाथी परियोजना, नेतरहाट फिल्ड फायरिंग प्रोजेक्ट व कोयलकारो परियोजना स्थापित कर आदिवासियों को बेघर करना चाह रही है. प्रमंडलीय अध्यक्ष नील जस्टीन बेक ने कहा कि सरकार गलत स्थानीय नीति बना कर आदिवासियों की नौकरी लूटने का काम कर रही है. नौकरियों पर बाहरियों का कब्जा होता जा रहा है. ऐसी स्थिति में हमें जागरूक होकर अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है. इस मौके पर पुष्पा सेकुंदा, टेटे,सुधीर डांग व रितेश किड़ो सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सेबेस्तियन एक्का ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










