शौचालय निर्माण में रानी मिस्त्रियों की भूमिका अहम
Updated at : 09 Mar 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर भवन में जिला स्तरीय रानी मिस्त्री संगम सिमडेगा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ शक्ति सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय रानी मिस्त्री संगम का आयोजन किया गया. नगर भवन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि […]
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर भवन में जिला स्तरीय रानी मिस्त्री संगम
सिमडेगा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ शक्ति सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय रानी मिस्त्री संगम का आयोजन किया गया. नगर भवन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्रा व उपायुक्त जटा शंकर चौधरी उपस्थित थे. अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि शौचालय निर्माण में रानी मिस्त्रियों ने अहम भूमिका निभायी है. यही कारण है कि पूरे राज्य में सिमडेगा जिला की राम रोशन हुआ है.
उन्होंने कहा कि महिला मिस्त्रियों का नामाकरण रानी मिस्त्री के रूप सिमडेगा से ही किया गया है, जिसकी पूरे राज्य में चर्चा है और सभी जिले में महिला मिस्त्रियों का नामाकरण रानी मिस्त्री से नाम से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रानी मिस्त्रियों के बल पर ही आज हम शौचालय निर्माण में लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को जागरूक होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की जरूरत है. आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले की महिलाओं में उत्साह को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि जिले में स्वच्छता अभियान एक आंदोलन का रूप ले लिया है. यहां की रानी मिस्त्री राज्य के लिए मार्ग दर्शक बन कर सामने आयी हैं.
उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के क्षेत्र में इस जिले का नाम पूरे राज्य में हो रहा है, जो सराहनीय है. उपायुक्त जटा शंकर चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण जरूरी है. महिलाएं सशक्त व जागरूक होंगी, तो पूरा देश जागरूक होगा. महिलाएं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं. जिले की महिलाओं में जागरूकता आयी है. स्वच्छता अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, यह एक उदाहरण है. इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी व डीडीसी मनोहर मरांडी सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मारकंडे राकेश ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




