आदिवासियों को विस्थापित करने की साजिश: विक्सल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 2:32 AM
सिमडेगा/बानो : हाथी कॉरिडोर निर्माण के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समीप आदिवासी एकता मंच, युवा जागृति मंच एवं डीवीएसएस समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को धरना दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि हाथी कॉरिडोर के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित करने की साजिश रची जा रही है. सरकार की […]
सिमडेगा/बानो : हाथी कॉरिडोर निर्माण के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समीप आदिवासी एकता मंच, युवा जागृति मंच एवं डीवीएसएस समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को धरना दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि हाथी कॉरिडोर के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित करने की साजिश रची जा रही है. सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जायेगा. सरकार ने राज्य में आदिवासियों के विकास के नाम पर लूट मचा रखी है.
हाथी कॉरिडोर निर्माण से आदिवासी मूलवासी बेघर हो जायेंगे. आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष सलन टोपनो कहा कि बानो प्रखंड के टोनिया, बंदोलमदा, पांगुर व लताकेल सहित 22 गांव हाथी कॉरिडोर के लिए चिह्नित किये गये हैं. यहां के लोगों को जंगल से प्रेम है. ऐसे में कॉरिडोर बनने से जिले के 60 गांव उजड़ जायेंगे. सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर डांग ने कहा कि ग्राम सभा से अनुशंसा कर गांव के ही भूमिहीनों को भूमि दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को बसा कर यहां के लोगों को छलने का काम किया जा रहा है.
हाथी कॉरिडोर योजना जमीन छीनने का एक बहाना है, जिसके विरोध में सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा. कार्यक्रम के बाद उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर अनूप मिंज, बोआस टोपनो, सिलास टेटे, अजीत कंडुलना, अनिल लगून, हीरामणि मिंज व आमुस कंडुलना के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










