इइ व फ्रेंचाइजी को हटाने की मांग

सिमडेगा : जिले में लगातार विद्युत समस्या से त्रस्त लोगों ने सोमवार को सिमडेगा रांची मुख्य पथ जाम कर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा फ्रेंचाइजी को हटाने की मांग की. बिजली विभाग, फ्रेंचाइजी व विद्युत संघर्ष के लोगों की एक बैठक एसडीओ कार्यालय में हुई. एसडीओ कार्तिक प्रभात की उपस्थिति में हुई बैठक में […]
सिमडेगा : जिले में लगातार विद्युत समस्या से त्रस्त लोगों ने सोमवार को सिमडेगा रांची मुख्य पथ जाम कर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा फ्रेंचाइजी को हटाने की मांग की. बिजली विभाग, फ्रेंचाइजी व विद्युत संघर्ष के लोगों की एक बैठक एसडीओ कार्यालय में हुई. एसडीओ कार्तिक प्रभात की उपस्थिति में हुई बैठक में लोगों ने अपनी परेशानी से उन्हें अवगत कराया.
बैठक में विद्युत विभाग द्वारा लोगों ने कई गंभीर आरोप भी लगाये. लोगों ने बैठक में कहा कि ट्रांसफारमर जल जाने के बाद आम लोग आपस में चंदा कर ट्रांसफारमर मंगाते हैं. शहरी क्षेत्र में किसी भी ट्रांसफारमर में स्वीच नहीं है. स्वीच नहीं रहने के कारण किसी भी ट्रांसफारमर क्षेत्र में गड़बड़ी होने पर पूरे शहरी क्षेत्र का लाइन को काटना पड़ता है. यह स्थिति लगभग 10 वर्षों से बनी हुई है. सभी अधिकारियों को पता भी है किंतु इस दिशा में अब तक कुछ नहीं हुआ. विद्युत संघर्ष समिति ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेकांत झा तथा फ्रेंचाइजी दोनों को तत्काल हटाने की मांग की.
अनुमंडल पदाधिकारी कार्तिक प्रभात ने कहा कि वे उक्त मांग को डीसी तथा विभाग के वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचा देंगे. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नियेल तिर्की, नगर पंचायत अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, वार्ड पार्षद बैजंती देवी, डीडी सिंह, मनोज नगेसिया, रावेल लकड़ा, उपेंद्र श्री वास्तव, मो एजाज, रामजी यादव, मनोज अग्रवाल, रंधीर रंजन, बीडीओ बंधन लौंग के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




