प्रभात फेरी निकाली गयी

Published at :01 May 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकाली गयी

डीसी इलेवन की टीम ने मैच जीता सिमडेगा : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी राजीव रंजन सहित सभी अधिकारी व स्कूली बच्चे भी शामिल थे. प्रभात फेरी डीसी के नेतृत्व में निकाली गयी. प्रभात फेरी में शामिल लोग अलबर्ट एक्का […]

विज्ञापन

डीसी इलेवन की टीम ने मैच जीता

सिमडेगा : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी राजीव रंजन सहित सभी अधिकारी व स्कूली बच्चे भी शामिल थे. प्रभात फेरी डीसी के नेतृत्व में निकाली गयी. प्रभात फेरी में शामिल लोग अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकल कर कचहरी रोड होते हुए महावीर चौक तक आयी.

इसके बाद प्रभात फेरी में शामिल लोग जिला स्थापना दिवस जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए मुख्य समारोह स्थल अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे. प्रभात फेरी कार्यक्रम के बाद सिमडेगा इलेवन एवं डीसी इलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया. डीसी इलेवन का नेतृत्व डीसी राजीव रंजन तथा सिमडेगा इलेवन का नेतृत्व पत्रकार रंजीत राठौर ने किया.

दोनों टीम के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया. डीसी इलेवन की ओर से ऑलराउंड ख्ेाल का प्रदर्शन करते हुए एसपी ने शानदार 37 रन बनाये. साथ ही विपक्षी टीम के दो विकेट भी लिये. एसपी असीम विक्रांत मिंज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. डीसी इलेवन की टीम 87 रन बनायी. जवाब में सिमडेगा इलेवन की टीम 83 रन बना कर ऑल आउट हो गयी.

समाज तथा प्रशासन के बीच कड़ी है मीडिया : डीसी : डीसी राजीव रंजन ने कहा कि मीडिया समाज तथा प्रशासन के बीच कड़ी का काम करती है. यहां भाइचारगी का माहौल है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीसी शिवेंदू सिंह, एसडीओ कार्तिक प्रभात, डीआरडीए के निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल, अपर समाहर्ता सूर्य प्रकाश, एडीएसओ अनिलसन लकड़ा, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, सीओ एजाज अनवर, बीडीओ नागेंद्र तिवारी, बंधन लोंग, जॉन टुडू, दिनेश कुमार, अमित कुमार सहित पत्रकार रंजीत राठौर, सत्यव्रत ठाकुर, शहजादा प्रिंश आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola