अधिकार के लिए एकजुट हों महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2017 12:33 PM
सिमडेगा: अलबर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के दक्षिणी प्रमंडलीय प्रभारी […]
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना होगा. महिलाओं को आगे आकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. श्री तिर्की ने कहा कि आज राज्य में महिला उत्पीड़न, अत्याचार व भ्रष्टाचार चरम पर है. जिस पर रोक लगाने के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी कमर कसनी होगी. महिलाएं एकजुटता का परिचय दें और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें.
जिला संयोजक विजय सिंह ने कहा कि राज्य में अविलंब शराब बंदी की घोषणा होनी चाहिए, तभी राज्य का भला होगा. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. सभी विभाग में भ्रष्टाचार हावी है. झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा. इस अवसर पर लोहरदगा प्रभारी पुष्पा पन्ना व गायत्री कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी महेश्वर खेरवार, आदित्य सिंह, कामेश्वर तिवारी, नारायण खेरवार, शिवचंद मांझी, अनिरुद्ध, योगेंद्र , तुलसी साहू, सोमलाक बेसरा, प्रेमचंद, सुरेश गोप, गुलाब तिर्की,पार्वती देवी, शनियारो, प्रभुला कुजूर,सबिना व किरण के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










