आयोजन: समाहरणालय में लगा जनता दरबार, शिकायतों की लगी झड़ी

सिमडेगा: समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में फरियादियों ने उपायुक्त को अपनी समस्याएं बतायी और समाधान की मांग की. कई समस्याओं का समाधान उपायुक्त मंजूनाथ मजंत्री ने मौके पर ही किया. पाकरटांड़ के बाजारटांड़ स्थित ऊपर बस्ती के लोगों ने पानी टंकी से पाइप लाइन में पानी आपूर्ति नहीं किये […]
सिमडेगा: समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में फरियादियों ने उपायुक्त को अपनी समस्याएं बतायी और समाधान की मांग की. कई समस्याओं का समाधान उपायुक्त मंजूनाथ मजंत्री ने मौके पर ही किया. पाकरटांड़ के बाजारटांड़ स्थित ऊपर बस्ती के लोगों ने पानी टंकी से पाइप लाइन में पानी आपूर्ति नहीं किये जाने की शिकायत की.
उपायुक्त ने मौके पर कार्यपालक अभियंता को बुला कर पाकरटांड़ के जेइ से तत्काल स्थल जांच करने एवं वहां जलापूर्ति कर रही ग्राम जल स्वच्छता समिति की सहियाओं को वैध कनेक्शन वाले प्रत्येक मकान में जलापूर्ति सुनिश्चित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.
पाकरटांड़ सिकरियाटांड़ केराटोली के वृद्ध सोमरा महतो की मांग पर उपायुक्त ने उन्हें बैशाखी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बोलबा के बृजनिया खेस की मांग पर उपायुक्त ने बच्चे का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त विकलांगता पेंशन का लाभ लेने के लिए छह अन्य लोग जनता दरबार में आये. लचरागढ़ से बरीबृंगा भाया ओड़गा पथ की जर्जर स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया. उपायुक्त ने ग्रामीणों को उक्त सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया. मनरेगा कूप निर्माण में बोलबा समसेरा के पंचायत सेवक पर मजदूरी भुगतान में टालमटोल करने का आरोप मरियानुस खेस ने लगाया. इस पर उपायुक्त ने उपविकास आयुक्त को जांच कर कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने का निर्देश दिया. सदर प्रखंड निवासी अमेलिया मिंज ने उपायुक्त को बैंक द्वारा भेजे गये केसीसी लॉन नोटिस की प्रति दिखाते हुए कहा कि मेरे स्व पति द्वारा केसीसी लॉन लिया गया था. बैंक द्वारा 35 हजार लोन भरने का दबाव दिया जा रहा है. हमारी आर्थिक स्थिति लोन भरने के लायक नहीं है. इस सर उपायुक्त ने महिला को एलडीएम से मिल कर मेगा लोक अदालत में आवेदन करने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




