चीक बड़ाइक महासभा की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा

सिमडेगा. गांधी मैदान स्थित नागपुरिया विकास विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय चीक बड़ाइक महासभा कार्यकारिणी समिति की हुई. अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर बड़ाइक ने की. बैठक में खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के मसमानो में 22 अक्तूबर को प्रस्तावित युवा सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग […]
सिमडेगा. गांधी मैदान स्थित नागपुरिया विकास विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय चीक बड़ाइक महासभा कार्यकारिणी समिति की हुई. अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर बड़ाइक ने की. बैठक में खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के मसमानो में 22 अक्तूबर को प्रस्तावित युवा सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया.
वहीं 11 व 12 नवंबर ओड़िशा के बिरमित्रपुर में आयोजित सम्मेलन पर भी चर्चा की तथा उक्त कार्यक्रम में भी सहयोग करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रांची के प्रभुदयाल बड़ाइक द्वारा किये जा रहे सामाजिक दुष्प्रचार की भर्त्सना की गयी.
निर्णय लिया गया कि प्रभुदयाल बड़ाइक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन मोनु बड़ाइक ने किया. बैठक में सत्यनारायण बड़ाइक, महावीर बड़ाइक, सरयू बड़ाइक, शशिकांत बड़ाइक व सुबोध बड़ाइक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




