हमें बदनाम करने की साजिश

कई लोगों ने की झापा की सदस्यता ग्रहण सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक सह झारखंड पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी एनोस एक्का के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों को छोड़ लगभग 400 लोगों ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वालों में विजया लक्ष्मी प्रसाद, ललन साव, विद्या सागर प्रसाद, […]
कई लोगों ने की झापा की सदस्यता ग्रहण
सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक सह झारखंड पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी एनोस एक्का के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों को छोड़ लगभग 400 लोगों ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वालों में विजया लक्ष्मी प्रसाद, ललन साव, विद्या सागर प्रसाद, संजय ठाकुर ठेठइटांगर, अब्राrा आइंद, नौरंगी, नागराज, आदिवासी मूलवासी छात्र मोरचा के सदस्य, ठाकुरटोली महिला मंडल के सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हैं.
श्री एक्का ने नये सदस्यों को माला पहना कर स्वागत तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. श्री एक्का ने कहा कि हमारी जीत निश्चित है. क्षेत्र में झारखंड पार्टी की हवा है. विभिन्न पार्टियों द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश की जा रही है. बेतुका आरोप लगा कर हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा, कांग्रेस, झाविमो व आजसू एक सिक्के के कई पहलू हैं. उक्त पार्टियों से राज्य का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दें. राज्य एवं क्षेत्र के विकास में तेजी लायी जायेगी. उग्रवादी संगठन से सांठ-गांठ होने का आरोप लगा कर मेरी लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. राष्ट्रीय पार्टियों के इशारे पर पुलिस भी हमें परेशान कर रही है. कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर बिरसा मांझी, मतियस बागे, दीप शिखा कुमारी, पिंटु सिन्हा, राजेश शर्मा, सीता गोप, जिया ठाकुर, गायक कवि किशन, रूपेश बड़ाइक के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




