मार्केट कांप्लेक्स जल्द बनेगा

Published at :28 Mar 2014 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
मार्केट कांप्लेक्स जल्द बनेगा

डेली मार्केट के दुकानदारों ने मनाया शोक दिवस 2010 में हुआ था भीषण अगिA कांड सिमडेगा : डेली मार्केट कांप्लेक्स परिसर में 2010 में हुए भीषण अगिA कांड की याद में पीड़ित दुकानदार संघ द्वारा शोक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष संतोष […]

विज्ञापन

डेली मार्केट के दुकानदारों ने मनाया शोक दिवस

2010 में हुआ था भीषण अगिA कांड

सिमडेगा : डेली मार्केट कांप्लेक्स परिसर में 2010 में हुए भीषण अगिA कांड की याद में पीड़ित दुकानदार संघ द्वारा शोक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष संतोष देवी उपस्थित थी. कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के बाद मार्केट कांप्लेक्स का टेंडर निकाल कर निर्माण कार्य कराया जायेगा.

हालांकि मार्केट कांप्लेक्स निर्माण हेतु पैसा चार साल पूर्व ही आ चुका है. किंतु टेंडर भरने वालों की कमी के कारण टेंडर नहीं हो सका. नया स्टीमीट बनाने के लिए नगर विकास विभाग के सचिव को भेजा गया है. नगर पंचायत बोर्ड द्वारा प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि हमें खेद है कि अगिA कांड के चार साल बीत जाने के बाद भी मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. किंतु इस वर्ष पूरी उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. नपं उपाध्यक्ष संतोष देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में तौफीक आलम, विरेंद्र सिंह, शहजाद अंसारी, पप्पु मंडल, विनोद प्रसाद, चंदन प्रसाद, आफताब आलम, तबरेज खान, खुर्शीद खान, विष्णु कुमार, संजय केवट, संजय ठाकुर के अलावा पीड़ित दुकानदार संघ के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola