युवाओं पर विशेष ध्यान देने वाला हो

Published at :28 Mar 2014 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं पर विशेष ध्यान देने वाला हो

कैसा हो सांसद विषय पर युवाओं की प्रतिक्रिया सिमडेगा : लोक सभा चुनाव को लेकर युवाओं में भी उत्साह है. युवा मतदाता इस बार मतदान करने के लिये लोक सभा चुनाव के इंतजार में हैं. साथ ही सांसद के बारे में युवाओं में भी चर्चा आम है. सांसद कैसा हो विषय पर प्रस्तुत है, कुछ […]

विज्ञापन

कैसा हो सांसद विषय पर युवाओं की प्रतिक्रिया

सिमडेगा : लोक सभा चुनाव को लेकर युवाओं में भी उत्साह है. युवा मतदाता इस बार मतदान करने के लिये लोक सभा चुनाव के इंतजार में हैं. साथ ही सांसद के बारे में युवाओं में भी चर्चा आम है. सांसद कैसा हो विषय पर प्रस्तुत है, कुछ युवाओं से बातचीत के प्रमुख अंश. सलडेगा निवासी आलोक सिंह का कहना है कि युवाओं पर विशेष ध्यान देने वाला हो हमारा सांसद. उन्होंने कहा कि सांसद बेरोजगारों को रोजगार दिलाये तथा सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए.

महतोटोली निवासी कलेश्वर महतो का कहना है कि सांसद अनुभवी एवं ईमानदार हो. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाला एवं बुनियादी समस्याओं को दूर करने वाला हो सांसद. सलडेगा निवासी मितेश सिंह का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाये. साथ ही युवाओं के हित में कार्य करने की सोच रखने वाला हो.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को एक चुनौती के रूप में लेने वाला हो सांसद. प्रिंस चौक निवासी आनंद जायसवाल कहते हैं कि हमारा सांसद ऐसा हो जो बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाये. उन्होंने यह भी कहा कि वह एसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर काम करे. गांधी मैदान निवासी दिलीप महतो ने कहा कि सांसद सभी के सुख-दुख में साथ देने वाला हो तथा जाति, धर्म से उपर उठ कर सभी समुदाय के लिए काम करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola