100 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

Published at :25 Mar 2014 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
100 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली स्थित ओबैदा मेमोरियल हॉस्पीटल ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर में हॉस्पीटल एवं जिला अंधापान निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क तीन दिवसीय मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल एक सौ नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया. लगभग तीन सौ लोगों का नेत्र जांच किया […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली स्थित ओबैदा मेमोरियल हॉस्पीटल ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर में हॉस्पीटल एवं जिला अंधापान निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क तीन दिवसीय मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल एक सौ नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया. लगभग तीन सौ लोगों का नेत्र जांच किया गया था. जिसमें 100 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया.

ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एआर मुस्तफी, नेत्र सहायक मो दानिश एवं हेमा द्वारा किया गया. रोगियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था संस्था की ओर से की गयी है. साथ ही दवा एवं चश्मा मुफ्त दिया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने में हॉस्पीटल के सहायक मो सद्दाम हुसैन, हेमलता महली, अखतरी बेगम, दीपक कु मार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, गोपाल कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola