झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता

Published at :25 Mar 2014 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता

सिमडेगा : सिमडेगा के खिलाड़ियों से सुसज्जित झारखंड की हॉकी टीम ने कर्नाटक के मैसूर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में ओड़िशा की टीम को 3-1 से पराजित कर कांस्य पदक जीता. झारखंड की टीम में सिमडेगा के रजनी सोरेंग, कौशल्या जामकियार, विनिता तिर्की, अलका डुंगडुंग, रंजीता मिंज,नोमिता खलखो, इभा केरकेट्टा एवं अल्फा […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा के खिलाड़ियों से सुसज्जित झारखंड की हॉकी टीम ने कर्नाटक के मैसूर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में ओड़िशा की टीम को 3-1 से पराजित कर कांस्य पदक जीता. झारखंड की टीम में सिमडेगा के रजनी सोरेंग, कौशल्या जामकियार, विनिता तिर्की, अलका डुंगडुंग, रंजीता मिंज,नोमिता खलखो, इभा केरकेट्टा एवं अल्फा केरकेट्टा शामिल थे. वहीं भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भी झारखंड की टीम ने पंजाब को 5-0 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया.

सिमडेगा के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष इगAेस तिर्की, राम कैलाश राम, मनोज कोनबेगी, सुमेश्वर प्रसाद, कमलेश्वर मांझी, वीणा केरकेट्टा, ओमप्रकाश अग्रवाल, निकोदिन लुगून, विनोद कुल्लू, थेयोदोर खेस, प्रतिमा बरवा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola