खरसावां : जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य ने किया दो स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News

खरसावां के बडा आमदा में स्वास्थ्य उप केंद्र के नये भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करते जिप अध्यक्ष व सदस्य तथा अन्य लोग

Seraikela Kharsawan News :सरायकेला-खरसावां में 45 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण को मंजूरी मिली है. देऊली और बुरुडीह में नए भवनों का शिलान्यास किया गया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News : सरायकेला खरसावां जिले में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और सदस्य काली चरण बानरा ने खरसावां के देऊली और बुरुडीह में स्वास्थ्य उप केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया. सरायकेला खरसावां जिले में कुल 45 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है. प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर करीब 55.5 लाख रुपये की लागत आएगी. एक ही कैंपस में अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के रहने व्यवस्था होगी. सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और सदस्य काली चरण बानरा ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का शिलापट अनावरण कर और नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. इसके अलावा, बुरुडीह हाई स्कूल में 6.23 लाख की लागत से जल मीनार का शिलान्यास किया . 

सोनाराम बोदरा ने कहा

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. इन भवनों के बन जाने से देऊली और बुरुडीह क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों तक सुलभ तरीके से स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचेगी. उन्होंने जनसेवा को ही अपना संकल्प बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरुक होने की आवश्यकता है. सोनाराम बोदरा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते पर भी बल दिया. 

एचएससी के बनने से ग्रामीणों को होगा लाभ : काली चरण बानरा 

जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों, माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के जरीये ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराया जा रहा है. भवन का निर्माण कार्य ससमय पूरा करने पर जोर दिया. साथ ही गुणवत्ता का पुरा ख्याल रखने को कहा.

शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और सदस्य काली चरण बानरा ने ग्रामीणों से रुबरु हो कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रुप से गोपाल सतपथी, अजय महतो, बिषकंठ प्रधान, बड़बाबू सिंहदेव, अभिजीत सिंहदेव, ग्राम प्रधान अशोक कवाट और लाल सिंह हेंब्रम, सीएचओ नागू बानरा, साहिया सुलोचना तांती, एएनएम सविता महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola