अर्जुन मुंडा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Sachindra Dash|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण कर पानी डालते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, शैलेन्द्र सिंह, समय सरदार आदि | Prabhat Khabar Network

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

विज्ञापन

सरायकेला. पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को आदित्यपुर-2 स्थित टावर मैदान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, उपमेयर अंकुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, ललन शुक्ला, सुनील तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, रवि कुमार, अशोक सिंह, वीरेंद्र, प्रभात कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. कार्यक्रम में सभी ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola