मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने कहा- अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू.

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जानिए क्या कहा दिग्गजों ने।

विज्ञापन

खरसावां : झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी अपूरणीय क्षति बताया. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

दशरथ गागराई ने बताया व्यक्तिगत क्षति

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा - सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है. उनका निधन राज्य के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

अर्जुन मुंडा ने जताया गहरा दुख

पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मंत्री के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है. अर्जुन मुंडा ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

चंपाई सोरेन बोले- दुखद सूचना से मर्माहत हूं

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने भी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा - सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की दुखद सूचना से वह मर्माहत हैं. चंपाई सोरेन ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने अपने शोक संदेश का समापन ‘अंतिम जोहार’ के साथ किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola