साप्ताहिक हाट परिसर में बनेगा नया बस स्टैंड, पार्कों-तालाबों की होगी बंदोबस्ती

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला नगर पंचायत की बैठक में साप्ताहिक हाट परिसर में नया बस स्टैंड बनाने और शहर के पार्कों व तालाबों की बंदोबस्ती करने का बड़ा निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

नगर पंचायत सरायकेला बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नगर निकाय की आय बढ़ाने को लेकर कई निर्णय लिये गये. बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग एवं लार्वा नाशक रसायनों के नियमित छिड़काव का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही वार्ड 3, 6 और 10 में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए राइजिंग पाइप लाइन से जलापूर्ति का प्रस्ताव विभाग को भेजने पर सहमति बनी. जिला मुख्यालय की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीओ की अध्यक्षता में हितधारकों की बैठक बुलायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साप्ताहिक हाट परिसर में बनेगा बस स्टैंड

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वर्तमान बस स्टैंड को साप्ताहिक हाट परिसर में स्थानांतरित करने और साप्ताहिक हाट को नदी किनारे शिफ्ट करने का बड़ा निर्णय लिया गया. इसके अलावा सभी वार्डों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बिजली विभाग को पार्षदों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने, नये पोल लगाने और संविदा पर विद्युत मिस्त्री नियुक्त करने का निर्देश दिया गया.

आय बढ़ाने के लिए तालाबों व पार्कों की बंदोबस्ती

नगर पंचायत की आय में वृद्धि और बेहतर रख-रखाव के लिए शहरी क्षेत्र के तीन तालाबों और चार पार्कों की बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सनी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

विकास योजनाओं को केवल स्वीकृत करना ही नहीं, बल्कि उन्हें समय पर धरातल पर उतारना बोर्ड की प्राथमिकता है.- मनोज चौधरी, अध्यक्ष, नगर पंचायतबोर्ड की बैठक में शहर के चहुंमुखी विकास के साथ निकाय की आय बढ़ाने और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया है.- विपुल सन्नी, कार्यपालक पदाधिकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola