ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

फोटो : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत जांच करते पुलिस की टीम | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने राजनगर-चाईबासा मार्ग पर विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
खरसावां. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग तथा सरायकेला-खरसावां मार्ग पर एक विशेष ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत गुजरने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के जरिए गहन जांच की गयी. जांच के दौरान जो भी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गयी. इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों को भी कड़ी हिदायत दी कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










