ePaper

खूंटी लोस : अंतिम दिन सात नामांकन हुए, कुल 16 लोगों ने पर्चा भरा

Updated at : 25 Apr 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी लोस : अंतिम दिन सात नामांकन हुए, कुल 16 लोगों ने पर्चा भरा

29 अप्रैल को तीन बजे तक होगी नाम वापसी, तीन बजे के बाद आवंटित होगा चुनाव चिन्ह

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन गुरुवार तक सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गुरुवार को दिन भर खूंटी जिला समाहरणालय में गहमागहमी रही. इसके साथ खूंटी से नामांकन करने वाले की संख्या 16 हो गयी है. 25 अप्रैल की शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र भरने का अंतिम समय था. 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जायेगी. वहीं 29 अप्रैल की दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटन होगा.

इन्होंने किया नामांकन

1. अर्जुन मुंडा : भारतीय जनता पार्टी

2. काली चरण मुंडा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3. बबीता कच्छप : भारत आदिवासी पार्टी

4. अर्पणा हंस : झारखंड पार्टी

5. काशीनाथ सांगा : लोकहित अधिकार पार्टी

6. सोमा मुंडा : अबुआ झारखंड पार्टी7. बसंत कुमार लोंगा : स्वतंत्र8. आहलाद केरकेट्टा : स्वतंत्र

9. पास्टर संजय तिर्की : स्वतंत्र

10. जयपाल मुंडा : भागीदारी पार्टी (पी)11. सुबोध पूर्ति : स्वतंत्र12. सामुएल पुर्ती : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया13. प्यारा मुंडू : झारखंड पार्टी14. थॉमस डांग : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)15. सावित्री देवी : बहुजन समाज पार्टी

16. समडोम गुड़िया : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

पिछली बार 11 प्रत्याशी थे मैदान में

खूंटी संसदीय क्षेत्र में इस बार 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन खूंटी में दिन भर गहमा गहमी रही. पहली बार इतने अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. खूंटी लोस क्षेत्र से वर्ष 2019 को लोस चुनाव में 11 प्रत्याशी, 2014 के लोस चुनाव में 14 प्रत्याशी, 2009 में 09 प्रत्याशी, 2004 के लोस चुनाव में 11 प्रत्याशी, 1999 व 1998 में 4- 4 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमायी थी.

खूंटी लोस क्षेत्र में सरगर्मी तेज, जनसंपर्क पर जोर

खूंटी संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जन संपर्क कर रहे हैं. 29 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रचार प्रसार जोर पकड़ेगा. भाजपा से केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, कांग्रेस से पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, भारत आदिवासी पार्टी से बबीता कच्छप, पूर्व मंत्री एनोस एक्का की नेतृत्व वाली झारखंड पार्टी से अर्पणा हंस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावे कोलेबिरा के पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola