Seraikela Kharsawan News : गर्मी से स्कूली बच्चे हो रहे बेहोश

Updated:
विज्ञापन

अगले पांच दिन लू का अलर्ट, अभिभावकों ने स्कूल के समय में बदलाव की मांग की

विज्ञापन

सरायकेला. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. चिलचिलाती धूप और लू चलने के कारण धरती तपने लगी है. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली. करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि व बूंदाबांदी ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर पहुंचायी. दूसरी ओर, मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है.

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने में बच्चों की हालत हो रही खराब :

भीषण गर्मी का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. सरकारी स्कूलों में दोपहर 1 बजे छुट्टी होने के कारण बच्चों को तपती धूप में पैदल घर लौटना पड़ रहा है. गुरुवार को कई बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर धूप से बचते नजर आये. भीषण गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि गम्हरिया प्रखंड के प्रावि विद्युत कॉलोनी का एक छात्र स्कूल में बेहोश होकर गिर पड़ा. शिक्षकों ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करायी, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई. अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल के समय में परिवर्तन करने की मांग की है.

अगले पांच दिनों में चढ़ेगा पारा:

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है. पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो लू की स्थिति पैदा करेगा.

चिकित्सकों की सलाह, दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलें

बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. वहीं, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की बात कही. बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. यदि बाहर निकलना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े से ढक कर रखें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें.

तापमान का पूर्वानुमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि न्यूनतम अधिकतम

17 अप्रैल 25 38

18 अप्रैल 26 41

19 अप्रैल 27 42

20 अप्रैल 28 43

21 अप्रैल 26 43

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola