Seraikela Kharsawan News : एनएच-33 पर दो ऑटो टकरायीं, गांगुडीह के मजदूर की मौत, पांच गंभीर
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

घायलों के परिजन इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में ले गये
विज्ञापन
चांडिल.
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर कारनीडीह-भादुडीह के समीप रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे दो सवारी ऑटो (टेम्पो) आमने-सामने टकरा गयीं. हादसे में एक सवारी की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की शिनाख्त चांडिल के गांगुडीह निवासी लखीकांत प्रमाणिक के रूप में हुई. दोनों ऑटो में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, एक ऑटो के आगे निकलने (ओवरटेक करने) के प्रयास में घटना हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घायलों की चीख-पुकार मच गयी. एनएच-33 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. ग्रामीणों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला. आनन-फानन में एम्बुलेंस को सूचित कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लखीकांत प्रमाणिक को मृत घोषित कर दिया.कोट
दो ऑटो की टक्कर में गांगुडीह निवासी लखीकांत प्रमाणिक की मौत हुई है. अन्य घायल अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. –संतन तिवारी
, थाना प्रभारी, चांडिलप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










