ePaper

seraikela kharsawan news: बकरी को बचाने में बर्तन लदा टेम्पो पलटा, बुजुर्ग समेत चार घायल

Updated at : 27 Mar 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
seraikela kharsawan news: बकरी को बचाने में बर्तन लदा टेम्पो पलटा, बुजुर्ग समेत चार घायल

हेंसल से राजनगर बर्तन बेचने जा रहे थे चारों, राज्य संपोषित प्लस टू उवि के सामने हुई दुर्घटना

विज्ञापन

हेंसल से राजनगर बर्तन बेचने जा रहे थे चारों, राज्य संपोषित प्लस टू उवि के सामने हुई दुर्घटना

राजनगर. हाता -चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) के राज्य सम्पोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, राजनगर के समीप बर्तन लदा डाला टेम्पो पलटने से बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज किया गया. घटना सुबह 10 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पो में बर्तन लेकर हेंसल से राजनगर बाजार में बेचने के लिए जा रहे थे. जैसे ही टेंपो राज्य सम्पोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप पहुंचा तो अचानक आगे एक बकरी आ गयी. बकरी को बचाने में चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पलट गया. हादसे में सुसेन राणा(80), बिकेश साहू (20), आकाश साहू (23) व देवेश राणा (20) गिरकर घायल हो गए. सभी घायल हेंसल गांव के हैं.

कार ने धक्के से मवेशी की मौत, दो युवक घायल, परखच्चे उड़े

चांडिल.

चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 नारगाडीह के पास कार के धक्के से मवेशी की मौत हो गयी. कार जमशेदपुर से रांची जा रही थी. वहीं कार में सवार दो युवकों को हल्की चोट आयी है. जबकि कार के परखच्चे उड़ गये. कार का एयरबैग खुलने से उसमें बैठे दोनों युवक बाल-बाल बच गये. घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola