ePaper

सरायकेला के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 40 लाख रुपए के मोबाईल की चोरी मामले में चतरा से 2 गिरफ्तार

Updated at : 08 Apr 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
seraikela mobile loot case

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 40 लाख के मोबाईल की चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा. प्रभात खबर

सरायकेला के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से मार्च में 40 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी मामले में पुलिस ने चतरा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला स्थित गैरेज चौक में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से 10 मार्च को 40 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल की चोरी मामले का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

मोबाईल की चोरी मामले में पुलिस ने चतरा से 2 लोगों किया गिरफ्तार

सरायकेला में हुई इस वारदात की जांच में जुटी पुलिस ने चतरा जिले से 2 आरोपियों शाहबाज जावेद व साहेब खान को गिरफ्तार किया है. उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाईल फोन बरामद भी कर लिए हैं. इस संबंध में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इलॉक्ट्रॉनिक्स की दुकान में ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने निरंजन डे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की थी.

मोबाइल की चोरी केस में चतरा गैंग तक पहुंची पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद ली और चतरा गैंग तक पहुंचने में कामयाब हुई. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के अलावा झारखंड के कई जिलों जमशेदपुर, रांची, चतरा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. बावजूद इसके पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. अंतत: तकनीकी टीम की मदद ली, जिससे चतरा गैंग का पता चला. इसके बाद जांच दल ने चतरा के चोर गिरोह पर दबिश दी.

गिरफ्तार 2 आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद

चतरा से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. प्रेस कॉफ्रेंस में इंस्पेक्टर शंभु प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी हीरालाल कुमार भी उपस्थित थे.

Also Read : झारखंड के सरायकेला में बंद पड़ी अभिजीत कंपनी से चोरी करने के 5 आरोपियों को जेल

मुख्य सरगना अब भी फरार, पुलिस कल रही तलाश

एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल फोन चोर गिरोह का सरगना अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना को अंजाम देने में किन लोगों ने उसकी मदद की. दुकान की रेकी किसने की थी. एसडीपीओ ने दावा किया कि जल्द ही इसका भी खुलासा हो जाएगा.

ट्रक चलाने के दौरान पड़ी थी नजर

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि दोनों चालक की नौकरी करते थे. गुवा बड़ाजामदा से आयरन ओर लेकर आते-जाते थे. इसी दौरान मुख्य सड़क के किनारे स्थित इस दुकान पर उनकी नजर पड़ी थी. इसके बाद से ही उन्होंने दुकान में चोरी करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी.

गिरफ्तार एक अपराधी का है पुराना आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल चोरी मामले में गिरफ्तार साहेब खान का पुराना आपराधिक इतिहास है. वह बिहार के गया जिला अंर्तगत कोठी थाना में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है.

Also Read : झारखंड : सरायकेला के संजय गांव में बन रहे अस्पताल के साईट कर्मियों के साथ मारपीट, 10 लाख रुपये लूटे

नाजिर अंसारी के पास से मिले थे 3 मोबाइल फोन

एसपीडीओ ने बताया कि 22 मार्च को एक आरोपी नाजिर अंसारी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उसके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए थे.

क्या था पूरा मामला

सरायकेला के गैरेज चौक में 10 मार्च को अज्ञात चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी. सुबह दुकान मालिक पहुंचे, तो देखा कि अंदर रखे सभी मोबाइल गायब थे. उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • शाहबाज खान, उम्र 21 वर्ष, पता- महुआ चौक, सदर थाना, चतरा, झारखंड
  • साहेब खान, उम्र 22 वर्ष, पता – पोखराह थाना कोठी, जिला गया, बिहार

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • पुलिस निरीक्षक शंभु प्रसाद गुप्ता
  • पुलिस अवर निरीक्षक सह सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार
  • पुलिस अवर निरीक्षक विपुल ओझा
  • पुलिस अवर निरीक्षक सतीश वर्णवाल
  • तकनीकी शाखा के पदाधिकारी
  • सश्त्र बल के जवान
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola