सरायकेला-खरसावां: डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर कार्यशाला, 38 युवाओं की रही भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
seraikela workshop

सरायकेला-खरसावां में कार्यशाला

Seraikela Kharsawan News: खरसावां में डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में 38 युवाओं ने भाग लिया. इसका आयोजन आदिवासी हो समाज युवा महासभा, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

 सरायकेला खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां में ‘डिजिटल तरीके से कहानी को दस्तावेज करने’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग 38 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित शुभम कुमार पति ने डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार समुदाय अपनी पहचान, संस्कृति और इतिहास को डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रख सकता है. 

इन लोगों ने कार्यक्रम में दी जानकारी

रामचंद्र सोय ने खरसावां गोलीकांड पर चल रहे अपने अनुसंधान के बारे में जानकारी दी और इसके ऐतिहासिक पहलुओं को साझा किया. मार्शल मुर्मू ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह आम जनता को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है. मोनिका भूमिज ने युवाओं को मातृभाषा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, जबकि मनोज कुमार सोय ने पेसा कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए आदिवासी क्षेत्रों में इसके महत्व को समझाया. 

अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण 

कार्यशाला में कम्युनिटी रिसर्च, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन, डेटा कलेक्शन, डेटा मैनेजमेंट, लेखन, डेटा स्टोरेज एवं शेयरिंग, डिजाइन एवं प्रेजेंटेशन और डिजिटल नोट-टेकिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र सिजुई, रिपंजल लकड़ा एवं सुखराम सोय द्वारा किया गया. कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए. 

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola