रांची में सरायकेला छऊ नृत्य की बिखरेगी छटा, 'चंद्रभागा' की प्रस्तुति देगा आचार्य संस्थान

रांची रवाना होते छऊ कलाकार | Prabhat Khabar Network
रांची में आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव-2026 में सरायकेला छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति होगी. आचार्य संस्थान के कलाकार चंद्रभागा नृत्य से दर्शकों का मन मोहेंगे.
सरायकेला. झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय श्री जगन्नाथ महोत्सव-2026 में सरायकेला की प्रतिष्ठित संस्था ''आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा'' के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे. गुरु सुकांत कुमार आचार्य के नेतृत्व में संस्था का 15 सदस्यीय दल सोमवार को रांची के लिए रवाना होगा।.20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाएगा.
उद्घाटन समारोह में 'चंद्रभागा' का आकर्षण
संस्था के सह-निदेशक डॉ. रंजीत आचार्य ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर विश्वविख्यात सरायकेला छऊ नृत्य के तहत 'चंद्रभागा' की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. कलाकार दल में सुकांत आचार्य, डॉ रंजीत आचार्य, रौनक आचार्य, शुभम पति, सतीश कुमार मोदक, उदित प्रताप सिंहदेव, विश्वनाथ कुंभकार, मनोज कुमार, विभीषण महतो, नैतिक कर मोदक और शुभम कौर मोदक शामिल हैं.
'अबुआ संस्कृति, अबुआ अखड़ा' थीम पर आयोजन
विभागीय निदेशक के विशेष आमंत्रण पर मिल रहे इस अवसर को लेकर कलाकारों में उत्साह है. इस वर्ष यह महोत्सव 'अबुआ संस्कृति, अबुआ अखड़ा' की थीम पर आधारित है, जिसमें देश भर के लगभग 2,000 कलाकार जुटेंगे. पारदर्शिता के लिए इस बार केवल सीटीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत कलाकारों को ही मंच मिलेगा. यह महोत्सव झारखंड की समृद्ध लोक एवं जनजातीय विरासत का भव्य संगम साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










