बुधन पूर्ति मौत मामले में अर्जुन मुंडा ने सीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो)

बुधन पूर्ति की कथित गलत रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन से उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

कथित गलत रक्त चढ़ाने से मौत का आरोप, दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग खरसावां. खूंटी जिले के बगड़ू गांव निवासी आदिवासी महिला स्व. बुधन पूर्ति की कथित चिकित्सीय लापरवाही से हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है.


उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र भेजकर दोषी चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सम्मानजनक मुआवजा और रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया की निगरानी मजबूत करने का आग्रह किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि यदि गलत रक्त समूह चढ़ाने की बात सही पायी जाती है तो यह गंभीर चिकित्सीय चूक है. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की जरूरत बतायी.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola