रांची के श्री जगन्नाथ महोत्सव में सरायकेला के छऊ कलाकार बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा

रांची रवाना होते छऊ कलाकार
रांची में आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव 2026 में सरायकेला के छऊ कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। जानिए महोत्सव की पूरी जानकारी और कलाकारों के नाम।
सरायकेला: कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव-2026 में सरायकेला की संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे. संस्था के 15 सदस्यीय कलाकार दल गुरु सुकांत कुमार आचार्य के नेतृत्व में सोमवार को रांची के लिए रवाना होंगे.यह राज्यस्तरीय महोत्सव 20 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.संस्था के सह-निदेशक डॉ. रंजीत आचार्य ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में विश्वविख्यात सरायकेला छऊ नृत्य की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी.उन्होंने बताया कि उद्घाटन दिवस पर संस्था की ओर से "चंद्रभागा" नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.
ये कलाकार करेंगे नृत्य प्रस्तुत कलाकारों में सुकांत आचार्य, डॉ. रंजीत आचार्य, रौनक आचार्य, शुभम पति, सतीश कुमार मोदक, उदित प्रताप सिंहदेव, विश्वनाथ कुंभकार, मनोज कुमार, विभीषण महतो, नैतिक कर मोदक, शुभम कौर मोदक सहित अन्य कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे.
अबुआ संस्कृति अबुआ आखडा थीम पर है आधारित डॉ. रंजीत आचार्य ने बताया कि झारखंड सरकार के कला, संस्कृति विभाग के निदेशक के विशेष आमंत्रण पर संस्था को प्रस्तुति का अवसर मिला है. इस वर्ष "अबुआ संस्कृति, अबुआ अखड़ा " की थीम पर आयोजित जगन्नाथ महोत्सव में राज्य के सभी 24 जिलों तथा देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 2,000 कलाकार भाग लेंगे. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार केवल सीटीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत कलाकारों को ही मंच पर प्रस्तुति देने की अनुमति दी गई है.बताया कि जगन्नाथ महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का भव्य संगम साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










