पांड्राशाली गोदाम में लौह अयस्क और कोयले का अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग
बैठक करते ग्रामीण
खूंटपानी के पान्ड्राशाली गोदाम में अवैध लोडिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला. जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और जांच की मांग की गई है.
अजय महतो, बड़बांबो
खूंटपानी के पांड्राशाली स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम में कथित रूप से चल रही खनिज की अवैध लोडिंग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. इसी क्रम में सोमवार को पांड्राशाली चौक परिसर में ग्रामीण मुंडा कमल किशोर हेंब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में चावल भंडारण के लिए बनी जमीन पर माफियाओं द्वारा लौह अयस्क और कोयले का अवैध कारोबार संचालित किये जाने का विरोध किया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल इसपर रोक लगाने की मांग की है.
अवैध कारोबार पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी
बैठक में ग्रामीणों ने दो टूक में चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस धंधे को पूरी तरह बंद नहीं कराया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि क्षेत्र में होने वाला कोई भी कार्य नियमों के दायरे में और स्थानीय लोगों की सहमति व हितों को सर्वोपरि रखकर ही किया जाना चाहिए. इस कथित अवैध गतिविधि से पर्यावरण और स्थानीय व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
‘भूमि बचाओ संघर्ष समिति’ का हुआ गठन
इस समस्या के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए बैठक में 'भूमि बचाओ संघर्ष समिति' का गठन किया गया. समिति के बैनर तले आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस दौरान बिजय सिंह बानरा, बीर सिंह हेम्ब्रम, सकारी दोंगों, रेंगो पुरती, अजीत कांडेयांग, अशोक मुंडरी, धनश्याम बानरा, साधु हो, नारायण बानरा, दुलू राम हेम्ब्रम, मंगल सिंह हेम्ब्रम, सोमा बानरा, चंद्र मोहन बानरा, मोहन सिंह हेम्ब्रम और मधु सुदन बानरा समेत विभिन्न गांवों के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









