हृदयरोगी से मिले सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष, बेहतर इलाज का किया इंतजाम

हृदयरोगी अभिमन्यु नायक के घर पर परिजनों से भेंट करते सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी. फोटो: प्रभात खबर
Saraikela News: सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने देहुरीडीह गांव पहुंचकर हृदय रोगी अभिमन्यु नायक का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल से समन्वय किया. उन्होंने बाल श्रम रोकने, बच्चों की शिक्षा पर जोर देने और अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela News: झारखंड में सरायकेला के नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने देहुरीडीह निवासी अभिमन्यु नायक का हाल-चाल जाना. अभिमन्यु हृदय रोग की बीमारी से ग्रसित हैं. उनकी बीमारी की सूचना मिलने पर वे सुबह 7:00 बजे ही साधारण वेशभूषा में गांव पहुंच गए, जिससे गांव वालों ने उनकी सराहना की. मौके पर उन्होंने सदर अस्पताल उपाधीक्षक नकुल चौधरी से बात करके एमजीएम अस्पताल में उनके बेहतर इलाज के लिए समन्वय स्थापित किया. इस अवसर पर, उन्होंने गांव में नशा लत से बाहर निकलने की अपील की. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस समस्या से निपटने के लिए आगे आएं.
बाल श्रम कराने वालों को खरी-खरी
इस दौरान, उन्होंने बाल श्रम और छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पैसे मिलने के चक्कर में अंधेरी रात में तालाब जाकर कमल फूल और अन्य फूल तोड़ने पर उनके परिजनों को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में दाखिला करवाएं और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें. अगर कोई असुविधा है तो मुझसे संपर्क करें, हम हर संभव मदद करेंगे. उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि बच्चों को पैसे और प्रलोभन देकर उनके जीवन से खिलवाड़ ना करें. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा.
इसे भी पढ़ें: जोन्हा में 19 मार्च से शुरू होगी श्रीराम कथा, बलराम साहू बने आयोजन समिति के अध्यक्ष
निशक्त योजना से जुड़ेंगे यतीम बच्चों
इसके अलावा, उन्होंने गांव के सभी लोगों का कुशल प्राप्त किया कुशल क्षेत्र प्राप्त करने के क्रम में पता चला कि बैसाखी की मृत्यु से तीन बच्चे यतीम हो गए हैं. उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए माता-पिता के निधन से यतीम हुए बच्चों को सरकार की निशक्त योजना से जुड़वाने का प्रयास किया. उन्होंने तत्काल स्थल पर बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई कर उनको सरकारी लाभ दिलाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: पहले बहन पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, फिर भाई ने मचाया कोहराम! पुलिस परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




