Seraikela Kharsawan News : कवि सम्मेलन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा : मनोज

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को साहित्य स्नेह एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद सरायकेला की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

सरायकेला.

मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को साहित्य स्नेह एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद सरायकेला की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. नप के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कवि सम्मेलन हमारी संस्कृति और विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कार्यक्रम में लखनऊ, दिल्ली व जमशेदपुर से आये प्रसिद्ध कवियों ने एक से बढ़कर एक श्रृंगार, भक्ति व वीर काव्य रस की रचनाएं प्रस्तुत की.

कवियों की टोली में शिवम झा, कबीर (नयी दिल्ली), डॉ सुधा मिश्रा (लखनऊ), कुलदीप कलश (लखनऊ), राजेंद्र शाह ‘राज’ (जमशेदपुर), सविता सिंह ‘मीरा’ (जमशेदपुर), सूरज सिंह राजपूत (जमशेदपुर), उपासना सिन्हा (जमशेदपुर), माधवी उपाध्याय (जमशेदपुर) सहित कार्यक्रम की संयोजिका अनामिका मिश्रा ने कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरी.उपासना सिन्हा ने अपनी कविता ””कौन सही कौन गलत क्यों जिंदगी उलझाते हैं, कौन सही कौन गलत क्यों नही जिंदगी सुलझाते हैं”” प्रस्तुत किया. मौके पर विश्वरंजन त्रिपाठी, नारायण कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू मिश्रा, अनिल मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola