राजनगर में JMM ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद

राजनगर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया.

विज्ञापन

राजनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पद्मभूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की.इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

मौके पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पित रहा. उनके संघर्ष, त्याग और नेतृत्व ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी.

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीकार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सुब्रमण्यम बास्के, हिकीम चंद्र टुडू, देवनाथ सिंह सरदार, भक्तू मार्डी, सुबल महतो, तपस विसोई, दिलीप कुमार महतो, सत्यवान परीक्षा, मुखिया रानी हांसदा, कालीचरण मुर्मू, घासीराम मुर्मू, चतुर हेम्ब्रम, सोनाराम मार्डी, रामेश्वर महतो, शंकर टुडू, यशवंत सरदार आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Surendra Mardi

लेखक के बारे में

By Surendra Mardi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola