छात्र आंदोलन की आंच सरायकेला-खरसावां पहुंची, जेएलकेएम ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन में बैठे लोग

सरायकेला-खरसावां में जेएलकेएम ने छात्र आंदोलन के समर्थन में धरना दिया. नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली की सीबीआई जांच और परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

सरायकेला: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब सरायकेला-खरसावां जिले तक पहुंच गई है. छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को जेएलकेएम के बैनर तले जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने टीडीपीएल से जुड़ी परीक्षाओं को रद्द करने, नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

धरना को संबोधित करते हुए जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने कहा कि राज्य के छात्रों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन जब नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता या पैसे के लेन-देन के आरोप सामने आते हैं, तो उनका भरोसा पूरी व्यवस्था से उठ जाता है.

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आयोग भंग करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित आयोग को भंग करने, अनियमितता में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि राज्य के युवाओं का सरकारी नियुक्ति प्रक्रिया पर विश्वास कायम रह सके.

धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, तरुण महतो, गोपेश महतो, सोनमणि महतो, नामित महतो, संध्यारानी सरदार, बिना महतो, साबित महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola