चौका में बालू स्टॉक यार्डों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, कहा - अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई
बालू स्टॉक यार्डों का निरीक्षण करते एसडीएम.
चांडिल एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता ने चौका क्षेत्र के बालू स्टॉक यार्ड का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के कड़े निर्देश दिए.
चांडिल | चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह व टुईडूंगरी स्थित बालू स्टॉक यार्ड का चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नितिन शिवम गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्टॉक यार्ड का भौतिक सत्यापन किया. वहां उपलब्ध बालू की स्थिति, भंडारण व्यवस्था व संचालन से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्टॉक यार्ड के संचालन और अभिलेखों की भी जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चौका सीओ व थाना प्रभारी को स्टॉक यार्ड की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया.
जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम ने कहा - यार्ड से संबंधित सभी आवश्यक कागजातों का सत्यापन कर जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाए. सभी दस्तावेजों को जांच प्रतिवेदन के साथ संलग्न किया जाए. जांच में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










