नदी किनारे मछली पकड़ने गए युवक की वज्रपात से मौत

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात की प्रतिकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईचागढ़ के मैसड़ा गांव में नदी किनारे मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय बुका गोप की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

चौका : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मैसड़ा गांव में सोमवार दोपहर नदी किनारे मछली पकड़ने गये 45 वर्षीय बुका गोप की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, बुका गोप सोमवार दोपहर गांव के पास स्थित नदी किनारे मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. हल्की बारिश के साथ तेज मेघगर्जन होने लगी. इससे पहले कि वे किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचता, उस पर वज्रपात हो गया. ठनका की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक बुका गोप अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola