बोल बम के जयघोष के बीच दलभंगा से 50 कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
बाबा धाम के लिए रवाना होते कावांरिया
कुचाई के दलभंगा से 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक.
खरसावां. सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच मंगलवार को बोल बम कांवरिया संघ, दलभंगा-कुचाई की ओर से लगभग 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. जत्थे के रवाना होने से पहले कुचाई थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद व्यवस्थापक महेश योगी के नेतृत्व में सभी कांवरिया बाबा धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान पूरा क्षेत्र "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा.
कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे. इसके बाद लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. श्रद्धालु इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे.
रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की. कांवरियों ने विश्वास जताया कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और यात्रा सकुशल संपन्न होगी.
मौके पर मधु दास, दीप रतन योगी, मदन मुंडा, लुबुराम सोय, दुबराज महतो, बैकुंठ सिंह मुंडा, पांचू दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










