ePaper

Jharkhand Politics: सरायकेला में गरजे कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन- ये जनसैलाब परिवर्तन की दहाड़ है

Updated at : 01 Sep 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
champai soren in seraikela kharsawan jharkhand politics

सरायकेला में चंपाई सोरेन का ऐसा था काफिला. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Politics: झारखंड में बदले राजनीतिक हालात के बीच चंपाई सोरेन ने सरायकेला में कहा कि ये जनसैलाब परिवर्तन की दहाड़ है. काफिले में सैकड़ों वाहन थे.

विज्ञापन

Jharkhand Politics|सरायकेला-खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार अपने अपने गृह जिला सरायकेला-खरसावां पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. जगह-जगह पूर्व सीएम का कार्यकर्ताओं और आम लोगों ढोल-नगाड़ा के साथ पारंपरिक आदिवासी रीती-रिवाज से स्वागत किया.

अभूतपूर्व स्वागत से चंपाई सोरेन अभिभूत

इस स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. जनहित के मुद्दों को उठायेंगे और जनता के साथ आगे बढ़ेंगे. स्वागत में उमड़ी भीड़ को देख चंपाई सोरेन ने कहा कि यह यह जनसैलाब झारखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर है. परिवर्तन की दहाड़ है.

चंपाई सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड, जय श्रीराम के लगे नारे

चंपाई सोरेन के स्वागत के लिए आए लोगों ने चंपाई सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड और जय श्रीराम के नारे लगाए. कोल्हान टाईगर के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी हुई. कांड्रा टोल प्लाजा से ही समर्थकों, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करना शुरू कर दिया. सैकड़ों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ चंपाई सोरेन अपने गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे.

चंपाई सोरेन के समर्थकों में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह

ढोल- नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर और जमशेदपुर होते हुए पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा की ओर बढ़ा. समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया. ढोल-नगाड़े बजाए गए. उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी हुई. पैतृक गांव में भी चंपाई सोरेन का भव्य स्वागत हुआ. उनके समर्थक दोपहर से ही उनके गांव में डटे थे. समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read

चंपाई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम भी BJP में शामिल, बोले- JMM नहीं, नेता से नाराजगी

Jharkhand Politics: मुझे साथी मिल गया, भाजपा में शामिल होने से पहले बोले चंपाई सोरेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola