सरायकेला में झामुमो को लगा तगड़ा झटका, चंपाई सोरेन पर चढ़ा भगवा रंग, भाजपा के साथ जाने पर कही ये बात

चंपाई सोरेन के कार्यक्रमों में चारों ओर दिख रहा भगवा-भगवा. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बदले रंग ने सबको चौंका दिया है. सरायकेला में उनके फोटो-कटआउट के बैकग्राउंड का रंग भगवा हो गया है.
Table of Contents
Jharkhand Politics|सरायकेला/खरसावां, शचींद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्र : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को तगड़ा झटका लगा है. सत्तारूढ़ पार्टी के हेवीवेट नेता सोनाराम बोदरा ने चंपाई सोरेन के साथ चलने का ऐलान कर दिया है. वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भगवा रंग चढ़ता दिख रहा है. झारखंड की राजनीति में नया अध्याय लिखने चले चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड नारंगी हो गया है.
सरायकेला में जगह-जगह हुआ चंपाई सोरेन का स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कहने के बाद चंपाई सोरेन कोल्होन के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में वह शनिवार को सरायकेला पहुंचे. रास्ते में समर्थकों ने जगह-जगह उनका का स्वागत किया. जमकर आतिशबाजी की गई. सरायकेला में चंपाई सोरेन के कटआउट लगाए गए हैं. उनके कटआउट और होर्डिंग्स की खूब चर्चा हो रही है.

चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड हरा से हुआ भगवा
चंपाई सोरेन के के कटआउट का बैकग्राउंड बदल गया है. पहली बार यहां चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड हरा की बजाय भगवा रंग का है. होर्डिंग्स भी भगवा रंग के ही हैं. होर्डिंग्स में सिर्फ चंपाई सोरेन जिंदाबाद लिखा है. कटआउट लगाने वाले का नाम नहीं है. सरायकेला के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भी चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड भगवा ही था.
चंपाई सोरेन के कार्यक्रम में भगवा रंग की चारों ओर है चर्चा
यहां बने फाउंटेन (फव्वारे) से जो पानी निकल रहा था, उसका भी रंग भगवा हो गया. झारखंड आंदोलनकारी और लंबे समय तक झामुमो के सिपाही रहे चंपाई सोरेन के कार्यक्रम में भगवा रंग देखकर सभी चकित हैं. चारों ओर इसकी चर्चा हो रही है. लोगों में चर्चा इस बात की है कि चंपाई दादा भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं.

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कही ये बात
चंपाई सोरेन से जब पूछा गया कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे, तो वह इस सवाल को बड़ी चतुराई से टाल गए. कहा कि अगल रास्ते पर निकल गए हैं. अब नया अध्याय लिखेंगे. आने वाले दिनों में नया संगठन बनायेंगे या फिर अच्छा दोस्त मिला, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे, जनता की सेवा करेंगे.
चंपाई बोले- हमेशा गरीबों के लिए किया आंदोलन
चंपाई सोरेन ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही मैंने उन लोगों के लिए आंदोलन किया, जिनके बदन पर कपड़े और पैरों में चप्पल नहीं थे. इन आंदोलनों की वजह से ही टाटा स्टील एवं यूसिल (UCIL) समेत कई कंपनियों में हजारों लोगों को स्थायी नौकरी मिली.

5 माह के कार्यकाल में आदिवासियों, मूलवासियों के हित में का किए
उन्होंने कहा कि अपने 5 महीने के छोटे से कार्यकाल में हमने सदैव झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, पिछड़ों, दलितों, माहिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हित में काम किया. अपने जीवन के नये अध्याय में भी झारखंड की जनता के हित के मुद्दे पर ही आगे बढ़ेंगे. लोगों का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास रहेगा.
चंपाई सोरेन के साथ कदम मिलाकर चलेंगे : सोनाराम बोदरा
सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के साथ चलने व कदम से कदम मिला कर चलने की घोषण की. कहा कि पूर्व चंपाई दादा ने नया राजनीतिक सफर शुरू किया है, उनके इस सफर में हम साथ हैं. कहा कि कोल्हान टाइगर ने गुरुजी के साथ मिलकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी. आदिवासी-मूलवासी का सपना कैसे पूरा हो, इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
Also Read
राजनीति के बाद इंटरटेनमेंट की दुनिया में भी छाये चंपाई सोरेन, KBC में पूछा गया ये सवाल
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन कहां से करेंगे नये अध्याय की शुरुआत ? खुद किया बड़ा खुलासा
Jharkhand Trending VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




