लिस्ट जारी होते ही झारखंड बीजेपी में बवाल, पूर्व विधायक ने बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर जताई नाराजगी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Oct 2024 10:10 PM

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Assembly Election 2024: टिकट बंटवारे से नाराज बीजेपी के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई है. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिख कर अपना दर्द बयां किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां: विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय पार्टी से नाराज है. पार्टी के टिकट बंटवारे के फैसले से आहत होकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा है. उन्होंने नाराज होकर झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के किसी भी जिम्मेवारी से मुक्त रखने का आग्रह किया है. प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले 20 सालो से बीजेपी के एक सक्रिय सदस्य एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं.

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि साल 2009 में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था. उसी दौरान 2010 में पार्टी के निर्देश पर राज्य हित में राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की पहल करते हुए विस की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए सीट खाली की. ताकि तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का खरसावां विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हो सके.

विपरीत परिस्थितियों में हम सबके सहयोग एवं समर्पण से अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की और न केवल विधायक बने बल्कि मुख्यमंत्री बनकर झारखंड राज्य का नेतृत्व किया. पिछले चुनाव 2019 में भी मुझे टिकट नहीं दिया गया. लेकिन पार्टी के निर्देशानुसार चाईबासा निवासी पार्टी प्रत्याशी जवाहरलाल बानरा को टिकट दिया गया और हमने उनका तहे दिल से समर्थन किया. परंतु वे चुनाव हार गए.

मंगल सोय ने कहा कि पूर्व में अपने अनुभव और जनता के लिए किए गए कार्य को ध्यान में रखकर मैंने पुन एक बार 2024 के विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर देने का आग्रह करते हुए जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड के चुनाव प्रभारी सहित राज्य एवं केन्द्र के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया, मुझे विश्वास था कि पार्टी के लिए मेरे समर्पण को ध्यान में रखकर मेरी वफादारी का मुझे इनाम मिलेगा. परंतु वर्षों की मेरी वफादारी का इनाम मुझे यह मिला कि मेरे अनुरोध को दरकिनार करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को टिकट दे दिया गया.

पार्टी के इस निर्णय से मुझे गहरा आघात लगा है. उन्होंने पत्र में कहा कि अगर हम झामुमो पर यह आरोप लगाते हैं कि उन्होने एक निष्ठावान नेता को सम्मान नहीं दिया जो फिर हमें अपना चेहरा भी आईने में देखने की जरूरत है. पार्टी के इस निर्णय से मुझे गहरा आघात लगा है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू में मतदाता जागरुकता को लेकर अनोखा अभियान, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग के जरिये लोगों से वोटिंग की अपील

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola