Seraikela Kharsawan News : ट्रक से बाहर निकली लोहे की चादर से वृद्ध गंभीर, ग्रामीणों ने एनएच-220 जाम किया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 11:28 PM

विज्ञापन

गंभीर स्थिति में घायल एमजीएम जमशेदपुर रेफर

विज्ञापन

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर गुरुवार की शाम राजनगर मुख्य बाजार स्थित सिदो-कान्हू चौक के समीप ट्रक पर लदी लोहे की चादर की चपेट में आने से राजनगर निवासी रातु हांसदा (62) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गयी. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण प्रशासन से दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग पर अड़े हुए थे और सड़क जाम जारी था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने के प्रयास में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ट्रक लोहे की चादरें लादकर चाईबासा की ओर जा रहा था. ट्रक में लदी लोहे की चादरें काफी बाहर निकली हुई थीं. सड़क पार करने या किनारे चलने के दौरान रातु हांसदा उस बाहर निकली चादर की चपेट में आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी. चोट लगते ही वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गये. घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने सिर की चोट को गंभीर और स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola