ईचागढ़ में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, खरसावां मार्ग पर माफिया सक्रिय

निरीक्षण करते पदाधिकारी जब्त बालू लदा हाइवा | Prabhat Khabar Network
ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी कर वाहन जब्त किया. खरसावां मार्ग पर सक्रिय बालू माफियाओं से सड़क जर्जर और राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है.
चांडिल . जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को खनन विभाग और ईचागढ़ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. इस दौरान सोड़ो जारागोडीह घाट से बिना वैध चालान के बालू ले जाते एक वाहन (जेएच01सीएन 0362) को जब्त कर थाना सुपुर्द किया गया. उपायुक्त ने खनिजों के अवैध दोहन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. दूसरी ओर चांडिल अनुमंडल में सख्ती के बाद बालू माफियाओं ने रास्ता बदल लिया है. अब रडगांव-खरसावां मार्ग के घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर दिन-रात अवैध बालू का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और भारी वाहनों के कारण यह सड़क समय से पहले ही जर्जर हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










